Kullu News: बैंकिंग सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए चर्चा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बैंकर्स ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को केलांग में हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ केलांग मनीष राय ने की। इस दौरान क्षेत्र में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात बढ़ाने, वार्षिक ऋण योजना के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने और गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों को कम करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने और वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने पर बल दिया गया। इसके अलावा केसीसी ऋणधारकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने, बैंक खातों की री-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने और निष्क्रिय और बंद खातों को सक्रिय करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। इस दौरान में एलडीएम सुनील कौंडल, सन्नी ग्रेक और सोमेश सहित 16 विभिन्न बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक और अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 18:24 IST
Kullu News: बैंकिंग सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए चर्चा #DiscussionOnMakingBankingServicesEffective #SubahSamachar
