Meerut News: किसान-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना।भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक बुधवार को सरधना क्षेत्र में ब्लॉक प्रभारी मुंफरीद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और किसान-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। संगठन ने सलीम को ब्लॉक महामंत्री सरधना, शहजाद को ब्लॉक उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा), रसीद को ब्लॉक मंत्री, साजिद को ब्लॉक सचिव तथा यामीन को ब्लॉक मंत्री मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसान हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में इंतजार जोगी, साहिल जोगी, रिजवान मिर्जा, संजय जोगी, सुल्तान मलिक, मुजाहिद, सुलेमान शाह, सरफराज, दिलशाद, सोनू दर्जी, शहरोज मलिक, नफीस, कादिर, आसिफ और सिराजुद्दीन मलिक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: किसान-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की #DiscussedVariousIssuesConcerningFarmersAndLaborers. #SubahSamachar