Rohtak News: शिक्षा मंत्री से शिक्षकों की लंबित मांगों पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हरियाणा निवास में शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा से मुलाकात कर शिक्षकों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। करीब एक घंटे तक चली बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को संगठन का टेबल कैलेंडर, पुस्तक और पत्रिका भेंट की।महासंघ ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप भत्ते, ग्रेच्युटी, समय पर वेतन भुगतान, अवकाश सुविधाएं, तकनीकी विश्वविद्यालयों में पदोन्नति नियमों के क्रियान्वयन, ग्रामीण सेवा शर्त के कारण लंबित पदोन्नतियों तथा एक्सटेंशन टीचर्स को जॉब सिक्योरिटी एक्ट के दायरे में शामिल करने की मांग उठाई।शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए संगठन से समय-समय पर सुझाव देने का भी आग्रह किया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्प दीप डागर, महामंत्री प्रो. सतीश कुमार सैनी, विश्वविद्यालय संयोजक प्रो. युद्धवीर सिंह और डॉ. सुखदीप सिंह मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: शिक्षा मंत्री से शिक्षकों की लंबित मांगों पर की चर्चा #DiscussedPendingDemandsOfTeachersWithTheEducationMinister #SubahSamachar