Mandi News: मॉक ड्रिल से दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
तेलका कॉलेज में नए विद्यार्थियों का ओरिएंटेशनसंवाद न्यूज एजेंसी तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न समितियों, क्लबों, छात्र कल्याण योजनाओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी देकर उन्हें महाविद्यालयीन जीवन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. केहर सिंह ने विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति नियमों सहित अन्य अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रो. राहुल कंवर ने राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद गतिविधियों, सड़क सुरक्षा क्लब एवं अन्य सह पाठ्यक्रम कार्यक्रमों से परिचित करवाया। उन्होंने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, रेड रिबन क्लब और छात्र हित से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन भी उतना ही आवश्यक है। कॉलेज में भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को भूकंप की स्थिति में सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, आपातकालीन प्रतिक्रिया और निर्धारित एकत्रीकरण स्थल तक पहुंचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और सतर्कता से कार्य करते हुए स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 15:41 IST
Mandi News: मॉक ड्रिल से दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #DisasterManagementTrainingImpartedThroughAMockDrill. #SubahSamachar
