Agra News: आवास विकास में घरों में घुस रहा गंदा पानी

आगरा। आवास विकास कॉलोनी में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में जा रहा है। बारिश से सीवर का पानी कमरों और रसोईघरों तक पहुंच गया था। यह समस्या आवास विकास के सेक्टर-6, 7, 10 और 12 में अधिक है। सेक्टर-7 के लोगों ने शनिवार को पार्षद सुषमा जैन से कार्यदायी संस्था वीए टेक बवाग के रवैये की शिकायत की। बताया कि कर्मचारी मशीन लेकर आते हैं और सीवर बिना साफ किए चले जाते हैं। पार्षद ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: आवास विकास में घरों में घुस रहा गंदा पानी #DirtyWaterEnteringHomesInHousingDevelopment #SubahSamachar