Chamba News: आंसर सीट सहित 12 स्कूलों के शिक्षक निदेशालय तलब
चंबा। जिले के बारह स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय तलब किया गया है। पांचवीं और आठवीं कक्षा का परिणाम निराशाजनक रहने पर निदेशालय ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षकों को उत्तरपुस्तिका सहित निदेशालय बुलाया गया है, जहां अधिकारी निराशाजनक रहे परिणाम के कारणों की तफ्तीश करेंगे। बताया जा रहा है कि निदेशालय की ओर से रेंडेमली स्कूलों का परिणाम जांचा गया था। इसमें जिला चंबा सहित प्रदेश के अन्य स्कूलों का गणित और अंग्रेजी विषय में परिणाम निराशाजनक रहा। उम्मीद के मुताबिक परिणाम स्कूल शिक्षक नहीं दे पाए। लिहाजा, अब निदेशालय की ओर से इस मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिरकार कमी कहां रही। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में इस बार की पांचवीं और आठवीं कक्षा का परिणाम निराशाजनक रहने से निदेशालय ने जवाब तलबी शुरू की है। कुल मिलाकर निराशाजनक रहे परिणाम को बेहतर करने के लिए निदेशालय की ओर से उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि शिक्षकों को अलग-अलग तिथि में शिमला निदेशालय बुलाया गया है। शिक्षक उत्तर पुस्तिका को साथ लेकर जाएंगे। इसके बारे में निदेशालय की ओर से उन्हें पत्र मिला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 22:36 IST
Chamba News: आंसर सीट सहित 12 स्कूलों के शिक्षक निदेशालय तलब #DirectorateSummonedTeachersOf12SchoolsAlongWithAnswerSheets #SubahSamachar
