Kangra News: निदेशक राघव शर्मा ने नगरी में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का किया निरीक्षण

नगरी (कांगड़ा)। पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने नगरी कलूंड पंचायत में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। पूर्व पंचायत प्रधान नरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस समय पंचायत को पूरे ब्लॉक की 36 पंचायतों का केंद्र बनाया गया है। यह यूनिट अब एक कमाऊ पूत के रूप में उभर कर आ रही है। शुरू में इसे चलाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन अब इस यूनिट के काम करने से केवल नगरी कलूंड पंचायत ही नहीं अपितु ब्लॉक की सभी पंचायतें प्लास्टिक कूड़ा मुक्त होने जा रही हैं। इस समय यूनिट के खाते में लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश समन्वयक संजीव राणा, बीडीओ पालमपुर राजेश्वर भाटिया, पंचायत निरीक्षक ध्रुव भूरिया, कनिष्ठ अभियंता गुलशन कुमार और पवन कुमार, पंचायत सचिव कानू राम, प्रवीण कुमार व ब्लॉक पालमपुर के समस्त कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: निदेशक राघव शर्मा ने नगरी में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का किया निरीक्षण #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar