हमारे बीच बोरियत और ईगो… , क्यों प्रियदर्शन और लिस्सी ने लिया था तलाक? डायरेक्टर ने किया वजह का खुलासा
प्रियदर्शन की अगली फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। दोनों फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच डायरेक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बड़े खुलासे किए हैं। क्यों अलग हुए थे प्रियदर्शन और लिस्सी प्रियदर्शन और लिस्सी ने 1990 में शादी की थी। लेकिन शादी के 24 साल बाद दोनों ने 2016 में अलग होने का फैसला लिया। अब डायरेक्टर ने तलाक की वजह का खुलासा किया है। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, हम 32 साल तक साथ रहे। धीरे-धीरे हमारे बीच बोरियत और ईगो आ गया। ऐसा लगने लगा कि मैं तुम्हारी वजह से हूं या तुम मेरी वजह से हो। इसी सोच ने हमारे रिश्ते में कड़वाहट ला दी। इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया। View this post on Instagram A post shared by Lissy Lakshmi (@lissylakshmi)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 09:32 IST
हमारे बीच बोरियत और ईगो… , क्यों प्रियदर्शन और लिस्सी ने लिया था तलाक? डायरेक्टर ने किया वजह का खुलासा #Bollywood #National #PriyadarshanAndLissy #PriyadarshanAndLissySeparated #PriyadarshanAndLissyDivorce #Priyadarshan #AkshayKumar #PriyadarshanMovies #PriyadarshanUpcomingMovies #BhootBangla #SubahSamachar
