आदर्श-शनाया ने मुझे हैरान किया , तू या मैं के आइडिया और शूटिंग को लेकर बिजॉय नांबियार ने साझा की खास बातें
अमर उजाला से फिल्म पर बातचीत करते हुए फिल्ममेकर ने बताया कि इसकी कहानी का आइडिया उन्हें कहां से मिला इसके अलावा बिजॉय ने असली लोकेशन पर शूट करने के भी अनुभव साझा किए। पढ़िए इस बातचीत के प्रमुख अंश… हमने सिर्फ कहानी को कॉपी नहीं किया इस फिल्म के लेखक अभिषेक ही मेरे पास इसका कॉन्सेप्ट लेकर आए थे। वो इस विचार पर लंबे वक्त से काम कर रहे थे। जब उन्होंने मुझे यह कहानी सुनाई तो मैं धीरे-धीरे इसमें खो गया।फिल्म की कहानी भले ही 'द पूल' से ली गई हो लेकिन हमने इसे सिर्फ कॉपी नहीं किया। लेखक ने इस फिल्म को एक अलग ही दिशा दी। उनकी कहानी सुनकर मुझे लगा कि भारत में ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं बनी। यह जोनर हमारे यहां आम नहीं है और शायद इसी वजह से मैंने इसे बनाने का फैसला किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 12:16 IST
आदर्श-शनाया ने मुझे हैरान किया , तू या मैं के आइडिया और शूटिंग को लेकर बिजॉय नांबियार ने साझा की खास बातें #CelebsInterviews #DirectorBejoyNambiar #BejoyNambiarExclusiveInterview #BejoyNambiarFilmTuYaaMain #BejoyNambiar #TuYaaMain #ShanayaKapoor #AdarshGourav #SubahSamachar
