Kaithal News: मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रहे दीक्षांत
कैथल। जिले के जसवंती गांव का 19 वर्षीय युवा दीक्षांत तंवर मुक्केबाज में जिले का नाम चमका रहा है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीक्षांत ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों के आगे परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं। दीक्षांत ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के अलावा स्कूल नेशनल अंडर-19 प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। खेलो महाकुंभ में उन्होंने कांस्य पदक जीता, वहीं हरियाणा राज्य स्तर पर कांस्य पदक और स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में भी रजत पदक अपने नाम किया। दीक्षांत तंवर के पिता रामकुमार किसान हैं। परिवार में इकलौते बेटे होने के कारण जिम्मेदारियां भी अधिक हैं, लेकिन खेल के प्रति उनके जुनून ने बेटे को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्तमान में दीक्षांत नीलम विश्वविद्यालय से बीएससी (स्पोर्ट्स) की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे नियमित रूप से मुक्केबाजी का अभ्यास करते हैं। वे चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में प्रतिदिन कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण ले ले रहे हैं। वे सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे वे लगातार अभ्यास करते हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 03:03 IST
Kaithal News: मुक्केबाजी में जिले का नाम चमका रहे दीक्षांत #DikshantIsMakingTheDistrictFamousInBoxing #SubahSamachar
