Delhi NCR News: दिखाई ने एलटीजी में बिखेरी ठहाकों की बारिश
नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में स्टिल ए स्टोरी थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति दिखाई ने दर्शकों को हंसी और व्यंग्य से भरपूर अनुभव दिया। इस दौरान लेखक-निर्देशक रजत कुमार शर्मा के इस नाटक ने लोग क्या कहेंगे जैसी मानसिकता पर तीखा कटाक्ष किया। साथ ही चुटीले संवादों और रोजमर्रा की पारिवारिक स्थितियों ने दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर रोहित श्रीवास्तव, शुभम कांडपाल, प्रगति राज, प्रेम प्रशांत झा और सिद्धि वर्मा के जीवंत अभिनय और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने हर दृश्य को प्रभावी बनाया। मंच सज्जा और संगीत ने प्रस्तुति को और आकर्षक बना दिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:56 IST
Read More:
Dikhai spreads laughter in LTG
Delhi NCR News: दिखाई ने एलटीजी में बिखेरी ठहाकों की बारिश #DikhaiSpreadsLaughterInLTG #SubahSamachar
