Kangra News: डिजिटल खेल...सिलिंडर मिला नहीं आ गए डिलीवरी, सब्सिडी के संदेश

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें सिलिंडर मिले बिना ही मोबाइल पर डिलीवरी और सब्सिडी के संदेश प्राप्त हो रहे हैं। वहीं, डिजिटल व्यवस्था के तहत आने वाले डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) में घंटों की देरी के कारण लोगों को गर्मी और धूप में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।क्षेत्र के उपभोक्ता सतिंद्र गुलेरिया और प्रवीण सहित अन्य ने बताया कि उन्हें सिलिंडर लिए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन मोबाइल पर अचानक डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं। एक उपभोक्ता ने चौंकाने वाला दावा किया कि उसने सिलिंडर भरवाया ही नहीं, फिर भी उसे सब्सिडी आने का मैसेज मिल गया। जब वह सिलिंडर लेने पहुंचे तो रिकॉर्ड में उनकी डिलीवरी पहले ही दिखाई गई थी। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक करने के आरोप भी लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डीएसी कोड आने में 4-4 घंटे लग रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं की अभी तक केवाईसी भी नहीं की गई है। लोगों ने मांग की है कि इन तकनीकी खामियों को दूर कर समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।केवाईसी करवाना अनिवार्य है और डीएसी के बिना गैस सिलिंडर नहीं दिया जा सकता। गांवों में समय-समय पर गैस सप्लाई भेजी जा रही है। -अजय कौंडल, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभागडीएसी में देरी पर सेल्स अधिकारी से बात की जानी चाहिए। बिना सिलिंडर मिले डिलीवरी मैसेज आना गंभीर है। संबंधित उपभोक्ता कार्यालय आकर स्पष्टीकरण ले सकते हैं। -पुरषोतम सिंह, नियंत्रक, जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 21:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: डिजिटल खेल...सिलिंडर मिला नहीं आ गए डिलीवरी, सब्सिडी के संदेश #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar