Rudraprayag News: जिले के 12 शिशु एवं विद्या मंदिरों को दिए डिजिटल उपकरण
रुद्रप्रयाग। जनपद के 12 शिशु एवं विद्या मंदिरों के लिए प्लैनेट स्कूल संस्था ने डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इन विद्यालयों में सरस्वती शिशु मंदिर सतेराखाल, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मनसूना, जखोली, पुनाड़, अगस्त्यमुनि, फाटा तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुप्तकाशी, तिलवाड़ा और बेलनी शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय को पांच कंप्यूटर, दो डिजिटल पैनल (स्मार्ट क्लास), स्पीकर, प्रिंटर और वेबकैम दिए गए हैं। साथ ही दो थीम-बेस्ड कक्षाओं का विकास भी किया गया है। प्लैनेट स्कूल के निदेशक अभिषेक वर्मा ने कहा कि स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:40 IST
Rudraprayag News: जिले के 12 शिशु एवं विद्या मंदिरों को दिए डिजिटल उपकरण #DigitalEquipmentGivenTo12ShishuAndVidyaMandirsOfTheDistrict #SubahSamachar
