साढ़े तीन साल कुछ नहीं किया, अब ले रहे केंद्र की योजनाओं का श्रेय : शौरी
कुल्लू। कांग्रेस सरकार को बने साढ़े तीन साल हो गए है लेकिन बंजार में विकास पूरी तरह से थम गया है। कांग्रेस सरकार और उनके नेता केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय ले रहे हैं, जबकि अपनी कोई योजना को नहीं ला सके हैं।ये आरोप बुधवार को बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि 2021 को पूर्व की बीजेपी सरकार ने हाईवे-305 की टारिंग की गई थी और बाद में आपदा के चलते टारिंग उखड़ गई।टारिंग करने के लिए उन्होंने 14 करोड़ की डीपीआर भेजी थी लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसमें आपत्ति लगाई और बाद में नए सिरे से 25 करोड़ की डीपीआर भेजी गई, जिसकी सैद्धांतिक मंजूरी दो साल पहले मिल चुकी है।अब कांग्रेस के नेता सस्ती लोकप्रियता के चलते इस तरह का झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का भी श्रेय ले रहे हैं, जबकि विधायक प्राथमिकता की चार सड़कें नाबार्ड से बननी हैं लेकिन इसमें अड़ंगा लगाया जा रहा है।विधायक ने 2023 और 2025 से बंजार विस में 20 सड़कों पर अभी तक बसें नहीं चल पाई है। सरकार विधायक निधि भी आधी अधूरी दे रही है। बंजार अस्पताल में एक भी ब्लॉक को शुरू नहीं कर पाई। अब ठेकेदार भाग गया है और काम बंद पड़ा है। इसके अलावा बंजार में डे-बोर्डिंग स्कूल का एफसीए को मंजूरी तक नहीं मिल पाई।कांग्रेस सरकार ने बंजार में 18 संस्थानों को बंद किया और साढ़े तीन साल में एक भी संस्थान नहीं खोल पाई है। बजौरा आयुर्वेदिक अस्पताल भी जस का तस है। बंंजार के इन मुद्दों को लेकर 14 अगस्त को बंजार में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 17:11 IST
साढ़े तीन साल कुछ नहीं किया, अब ले रहे केंद्र की योजनाओं का श्रेय : शौरी #DidNothingForThreeAndAHalfYears;NowTakingCreditForCentre'sSchemes:Shourie #SubahSamachar
