Kangra News: डिब्बा के ग्रामीणों ने पायल शर्मा को सर्वसम्मति से चुना वार्ड पंच
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की रिड़कमार पंचायत के डिब्बा गांव से लोकतंत्र और आपसी भाईचारे की मिसाल सामने आई है। गांववासियों ने चुनावी गहमागहमी के बजाय आपसी सहमति से पायल शर्मा पत्नी आशीष शर्मा को सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुन लिया है। इस चुनाव में लोकगायक इशांत भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इशांत भारद्वाज के प्रयासों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय के चलते यह चयन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों का मानना है कि निर्विरोध प्रतिनिधि चुनने से न केवल गांव में आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है, बल्कि बिना किसी मनमुटाव के विकास कार्यों को भी नई गति मिलती है।निर्णय के दौरान आयोजित विशेष बैठक में मनीष शर्मा, जीवन भारद्वाज, परवीन शर्मा, सूरज भारद्वाज, सन्नी भारद्वाज, शिवांश भारद्वाज, इशांत भारद्वाज और शिल्पा भारद्वाज सहित कई प्रमुख ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पायल शर्मा के नाम पर अपनी स्वीकृति दी और गांव की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 17:54 IST
Kangra News: डिब्बा के ग्रामीणों ने पायल शर्मा को सर्वसम्मति से चुना वार्ड पंच #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #KangraLatestNews #SubahSamachar
