Una News: युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच हुआ संवाद
अंब (ऊना)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय अंब में शनिवार को एक दिवसीय इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद को सुदृढ़ कर दोनों पीढ़ियों के अनुभवों, मूल्यों एवं विचारों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना था ताकि आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में लगभग 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिलाएं शामिल रहे।कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि पीढ़ियों के बीच संवाद समाज की सुदृढ़ता का आधार है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से प्रेरणा लेने और वरिष्ठ नागरिकों को युवाओं के नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मेंटेनेंस ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन एक्ट के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनसे आपसी समझ, आत्मीयता और सम्मान की भावना को बल मिला। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 23:53 IST
Una News: युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच हुआ संवाद #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
