'धुरंधर' के गाने शरारत फेम एक्ट्रेस आयशा खान का छलका दर्द, बोलीं- रोज झेलती हूं दुष्कर्म की धमकियां
फिल्म अभिनेत्री आयशा खान ने अपने बॉडी शेमिंग और उन्हें सोशल मीडिया पर मिलने वाली दुष्कर्म की धमकियों के बारे में अपना दुख बयां किया। एक्ट्रेस ने इससे जुड़े अपने कड़वे अनुभव को भी साझा किया। बॉडी फीगर की वजह से रिजेक्शन का सामना अभिनेत्री आयशा खान, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के गाने शरारत में नजर आई थीं। उन्होनें याद करते हुए बताया कि, जब वो बारहवीं कक्षा में थीं तब उन्हें उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीज कूी भूमिका निभाने का मौका मिला था।मगर शूटिंग से सिर्फ एक रात पहले उन्हें रोल के लिए ओवर वेट होने कारण हटा दिया गया। आगे 'वी द वुमन' कार्यक्रम में आयशा ने कहा कि उन्हें इससे उभर कर अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास महसूस करने में काफी वक्त लगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 13:27 IST
'धुरंधर' के गाने शरारत फेम एक्ट्रेस आयशा खान का छलका दर्द, बोलीं- रोज झेलती हूं दुष्कर्म की धमकियां #Bollywood #National #AyeshaKhan #AyeshaKhanMovies #AyeshaKhanInBaalveer #DhurandharMovie #Dhurandhar2ReleaseDate #RanveerSingh #RanveerSinghMovies #AdityaDharMovies #SubahSamachar
