12 साल पहले राकेश बेदी ने खुद को कहा था धुरंधर , हिट सीरियल में निभाया था खास किरदार; यहां देखें वीडियो
इन दिनों धुरंधर 2 के कारण अभिनेता राकेश बेदी की हर जगह चर्चा है। क्लाइमैक्स देखकर दर्शक उन्हें ही असली धुरंधर बता रहे हैं। लेकिन दर्शक जानकर हैरान होंगे कि 12 साल पहले भी वह खुद को धुरंधर बता चुके हैं। सीरियल कुबूल है में उन्हाेंने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो अब जाकर धुरंधर 2 से कनेक्ट हो रहा है। कुबूल है सीरियल का सीन हुआ वायरल राकेश बेदी का 12 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह सीरियल कुबूल है में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरियल में इमिग्रेशन ऑफिसर धुरंधर बटावडेकर का रोल किया था। इस किरदार को सीरियल के लीड कैरेक्टर्स पर शक होता है। तब राकेश बेदी का किरदार कहता है, आंसू, पॉलिटिकल प्रेशन, पैसा या आपकी फालतू की ड्रामेबाजी का धुरंधर बटावडेकर पर कोई असर नहीं होता है। फैंस राकेश बेदी के मुंह से धुरंधर नाम सुनकर हैरान हैं। लगभग 12 साल बाद वह इसी नाम की हिट फिल्म का हिस्सा हैं और खूब चर्चा में बने हुए हैं। Rakesh Bedi reply to people calling Dhurandhar a political biased movie 👇 pic.twitter.com/JwLCvjsFR9 — Question Everything (@QueEverything99) March 20, 2026 ये खबर भी पढ़ें:'धुरंधर- द रिवेंज' में भी सॉन्ग रिक्रिएशन का जलवा, क्या है फिल्म में सुनाई दिए सभी गानों की कहानी जानिए
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 13:05 IST
12 साल पहले राकेश बेदी ने खुद को कहा था धुरंधर , हिट सीरियल में निभाया था खास किरदार; यहां देखें वीडियो #Bollywood #National #Dhurandhar2 #Dhurandhar2ActorRakeshBedi #RakeshBedi #RakeshBediInSerialQubool #SerialQuboolHai #SerialQuboolHaiCast #Dhurandhar2Collection #Dhurandhar2Day2 #SubahSamachar
