Dehradun News: आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में धर्म आराधना
विकासनगर। श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजित धर्म आराधना का शुक्रवार को तीसरा दिन था। यह आयोजन त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन में आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में चल रहा है।सुबह 7.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर में माताजी ससंघ के सानिध्य में शांतिधारा हुई। श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की। 8.30 बजे पर आयोजन स्थल पर आचार्य का महापूजन किया गया। माताजी ने अपने प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि ताली मित्र, थाली मित्र, प्याली मित्र और खाली मित्र जैसे सुख के क्षणों के मित्र जीवन कल्याण में सहायक नहीं होते। सच्चे मित्र जिनवाणी मित्र हैं। ये मित्र धर्मसम्मत कार्यों और सहयोग के द्वारा जीवन को उचित और नेक कार्यों की ओर ले जाते हैं। माताजी ने यह भी कहा कि यदि हम अपने भाव सुधारेंगे तो भव स्वयं सुधर जाएंगे।शाम 6.45 पर इंदौर के संगीतकार संदीप जैन ने आचार्यभक्ति और भजनों की प्रस्तुति दी। समाज के बच्चों ने मंगलाचरण और माताजी पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। आयोजन में अध्यक्ष विपिन कुमार जैन, महामंत्री राज कुमार जैन, संयोजक राजीव जैन, नवनीत जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, संजीव जैन, सुदीप जैन, सार्थक जैन, अनिल चंद्र जैन उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 18:09 IST
Dehradun News: आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में धर्म आराधना #DharmaWorshipInThePresenceOfAryikaPurnamatiMatajiSasangha #SubahSamachar
