Kangra News: धर्मशाला जेल की बढ़ेगी क्षमता, 80 बंदियों के लिए बनेगा अरिरिक्त भवन

धर्मशाला। जिला कारागार धर्मशाला में कैदियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने इसकी क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है। जेल परिसर में 80 अतिरिक्त बंदियों को रखने के लिए एक नया भवन बनाया जाएगा। इस आगामी पांच से छह माह में तैयार करने की योजना है। वर्तमान में जेल की आधिकारिक क्षमता 355 बंदियों की है, लेकिन बढ़ते अपराधों के कारण यहां करीब 500 कैदी रखे गए हैं।जेल में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण नशे (एनडीपीएस) के मामलों में पुलिस की लगातार कार्रवाई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जेल में बंद कुल कैदियों में से 234 अकेले एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त हैं। इनमें 32 महिला कैदी भी शामिल हैं। इसके अलावा जेल में 314 बंदी ऐसे हैं जिनका मामला अभी अदालत में विचाराधीन (अंडर ट्रायल) है।जिला कारागार धर्मशाला के अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि जेल में बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक हो चुकी है। इसे व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है। आगामी पांच से छह माह में यह नया परिसर उपलब्ध हो जाएगा। इससे जेल प्रशासन को प्रबंधन में बड़ी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला जेल की बढ़ेगी क्षमता, 80 बंदियों के लिए बनेगा अरिरिक्त भवन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #KangraLatestNews #SubahSamachar