Dharamshala ODI: धर्मशाला को एक दिवसीय वनडे क्रिकेट मैच की मिली मेजबानी, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

धौलाधार के आंचल में बसे धर्मशाला स्टेडियम को एक और वनडे मैच की मेजबानी मिली है। यहां जून में भारत-अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच होगा। बीसीसीआई ने सोमवार को भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज का एलान कर दिया है। इसके तहत वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में दोपहर डेढ़ बजे खेला जाएगा। धर्मशाला स्टेडियम में यह 11वां एकदिवसीय मैच होगा। धौलाधार की वादियों के बीच स्थित यह स्टेडियम अपनी खूबसूरती और तेज पिच के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, जिसके चलते यहां खेले जाने वाले मैचों को लेकर खास उत्साह रहता है। आईपीएल मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच मिलने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को काफी उम्मीदें रहेंगी। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान के भारत दौरे के दौरान धर्मशाला को पहले वनडे मैच की मेजबानी का मौका मिला है। इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम को कितने आईपीएल मैच मिलेंगे, इसके लिए अभी शेड्यूल जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 22:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dharamshala ODI: धर्मशाला को एक दिवसीय वनडे क्रिकेट मैच की मिली मेजबानी, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया #CityStates #Shimla #Kangra #DharamshalaOdi #SubahSamachar