Kangra News: धर्मशाला खंड की सीएलएफ ने टंग में खोला स्थायी दफ्तर
धर्मशाला खंड की सीएलएफ ने टंग में खोला स्थायी दफ्तरमहिलाओं को अतिरिक्त किराया खर्च कर जाना पड़ेगा टंग गांवसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केंद्र से मिले निर्देशों के बाद अब धर्मशाला खंड की क्लस्टर लेवल फेडरेशन ने टंग पंचायत में अपना स्थायी कार्यालय स्थापित कर दिया है। एचपीएसआरएलएम की ओर से प्रदेश के लगभग सभी क्लस्टर लेवल फेडरेशन को जनवरी में भवन ढूंढने की सूचना जारी दी गई थी। इसके बाद धर्मशाला की सीएलएफ के सदस्यों ने भवन ढूंढना शुरू कर दिया था। इसके लिए जिला उपायुक्त और नगर निगम को भवन किराये पर देने के लिए पत्र भी लिखे गए थे, लेकिन जिला मुख्यालय में भवन खाली न होने के चलते भवन नहीं मिल पाया। इसके बाद सीएलएफ सदस्यों ने टंग के सामुदायिक भवन को किराये पर लिया है। मिशन की ओर से फेडरेशन का अलग से कार्यालय को स्थापित करने का उद्देश्य फेडरेशन को सशक्त बनाना है। कार्यालय शहर से दूर टंग में स्थापित किया गया है। इसके चलते मैक्लोडगंज, डल, भागसूनाग आदि क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अतिरिक्त किराया खर्च कर टंग पहुंचना पड़ेगा। यदि बीडीओ कार्यालय में काम होगा तो इसके लिए फिर से महिलाओं को धर्मशाला आना पड़ेगा। धर्मशाला के 188 समूहों की 2089 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरधर्मशाला में दो उन्नति और श्याम क्लस्टर लेवल फेडरेशन चल रहे हैं। क्लस्टर लेवल फेडरेशन उन्नति में 11 पंचायतों में सात ग्राम संगठन बनाए गए हैं। इसके माध्यम से 188 स्वयं सहायता समूहों की कुल 2089 महिलाएं आत्मनिर्भर होकर कार्य कर रही हैं। यह फेडरेशन हिमाचल में हाईटेक फेडरेशन में शामिल हो चुकी है। राशि कम होने से धर्मशाला में नहीं मिला कार्यालयविभाग की ओर से कार्यालय स्थापित करने के लिए चार से पांच हजार के बीच में किराये की राशि दी जा रही है। इस राशि में धर्मशाला शहर में दफ्तर न मिलने के कारण महिलाओं को टंग में ही कार्यालय खोलना पड़ा। सीएलएफ की मैनेजर रमा देवी ने बताया कि क्लस्टर के लिए अलग से कार्यालय स्थापित करने का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। धर्मशाला में महिलाओं ने टंग में अपना क्लस्टर लेवल फेडरेशन का स्थायी कार्यालय खोला है। स्थायी कार्यालय खोलने की सूचना शिमला से जनवरी में जारी हो चुकी थी। इससे पहले फेडरेशन के कार्यालय खंड विकास कार्यालय में चल रहा था।- अभिनीत कात्यायन, बीडीओ धर्मशाला
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 17:28 IST
Kangra News: धर्मशाला खंड की सीएलएफ ने टंग में खोला स्थायी दफ्तर #DharamshalaDivision'sCLFOpensPermanentOfficeInTung #SubahSamachar
