Kangra News: वॉलीबाल स्पर्धा में धर्मशाला ने पालमपुर को हरा जीता खिताब

धर्मशाला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जय मां काली युवा क्लब पासू द्वारा आयोजित डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब धर्मशाला की टीम ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में धर्मशाला ने पालमपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में युवा कांग्रेस धर्मशाला के अध्यक्ष अभिषेक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में धर्मशाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो सेट जीते।मुख्यातिथि अभिषेक ने विजेता धर्मशाला टीम को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता पालमपुर टीम को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद से जुड़ने का आह्वान किया। युवाओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च पर क्लब के खेल मैदान को सुधारने के लिए तीन दिन तक जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर क्लब के प्रधान विपिन, अरविंद, सचिन चौधरी, विजय, सुरेश, पंकज, सरवजीत, अभिषेक, रिशव, मंथन, निशांत और विवेक सहित कई अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। क्लब प्रधान ने बताया कि यह पहली डे-नाइट प्रतियोगिता थी और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 27, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: वॉलीबाल स्पर्धा में धर्मशाला ने पालमपुर को हरा जीता खिताब #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar