धर्मशाला: दीपक हुड्डा बोले- कबड्डी में बेटियां देश का भविष्य, भारत का नाम चमकाएंगी

हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड विजेता दीपक हुड्डा ने कहा कि धर्मशाला में खेलने आईं बेटियां देश का भविष्य हैं और आने वाले वर्षों में यही खिलाड़ी भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाएंगी। वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को मिलने जा रही है और उम्मीद है कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी भारत करेगा। हुड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कबड्डी में पहले ही परचम लहरा दिया है। प्रदेश की बेटियां लगातार तीन नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल, फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक, एशियन और वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। यह हिमाचल के खेल ढांचे और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए उथल-पुथल होना जरूरी है। संघर्ष से डरने के बजाय उससे सीख लेनी चाहिए। संघर्ष ही इंसान को मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य शुरू से कबड्डी में नाम कमाना था। उसी लक्ष्य ने उन्हें भारतीय कबड्डी टीम का कप्तान बनाया और अर्जुन अवाॅर्ड भी दिलाया। वर्ष-2016 में उन्हें दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी का खिताब भी मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धर्मशाला: दीपक हुड्डा बोले- कबड्डी में बेटियां देश का भविष्य, भारत का नाम चमकाएंगी #CityStates #Shimla #DeepakHoodaInDharamshala #SubahSamachar