Dharamsala IPL Match: धर्मशाला में आरसीबी ने ही दिया है सबसे बड़ा टारगेट, पंजाब के लिए करो या मरो वाला मैच
आईपीएल के कई यादगार मुकाबलों का धर्मशाला स्टेडियम गवाह रहा है। यहां कभी बड़े स्कोर बने तो कभी टीमों ने रिकॉर्ड जीत दर्ज कर इतिहास रचा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नाम धर्मशाला में पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा लक्ष्य देने का रिकॉर्ड है। आईपीएल के 2023 में खेले मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। टीम की ओर से विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी की थी। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई और मैच अपने नाम नहीं कर सकी। यह धर्मशाला में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट है। हालांकि धर्मशाला में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अब भी पंजाब किंग्स (तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब) के नाम है। वर्ष 2011 में खेले मुकाबले में पंजाब ने आरसीबी को 111 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 121 रन पर सिमट गई थी। पंजाब की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने उस मुकाबले को एकतरफा बना दिया था। धर्मशाला का मैदान लंबे समय से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 18:29 IST
Dharamsala IPL Match: धर्मशाला में आरसीबी ने ही दिया है सबसे बड़ा टारगेट, पंजाब के लिए करो या मरो वाला मैच #CityStates #Shimla #Dharamshala #DharamsalaIplMatch #Ipl2026 #SubahSamachar
