Agra News: क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में धरैरा जीता
कुबेरपुर। गांव धरैरा में महारानी अहिल्याबाई होल्कर प्रथम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि आगरा के पार्षद हरिओम बघेल ने किया। उद्घाटन मैच धरैरा की टीम ने जीता। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला छलेसर और धरैरा टीम के बीच खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए धरैरा टीम ने 85 रन बनाए। जवाब में छलेसर की टीम 63 रन ही बना सकी। धरैरा ने 22 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए योगेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक विजय बघेल, सत्यभान बघेल, दुर्गेश बघेल, यतेंद्र बघेल और आकाश बघेल, जनक सिंह परिहार, करन सिंह, भोले प्रधान, भूरी सिंह, राम नरेश आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 01:26 IST
Agra News: क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में धरैरा जीता #DharairaWonTheInauguralMatchOfTheCricketTournament #SubahSamachar
