Himachal: धनीराम शांडिल बोले- हमीरपुर, टांडा और चमियाना में हाईटेक लैब ऑटोमेशन सिस्टम लगेगा

हिमाचल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीएमएससीएल) की स्पेशल हाई पावर परचेज कमेटी में ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों के लिए बायोमेडिकल उपकरणों की खरीद, 13 सिंगल पंचर लैप्रोस्कोप की आपूर्ति, हमीरपुर, टांडा मेडिकल कॉलेज और सुपरस्पेशलिटी चमियाना में ट्रैक-आधारित एकीकृत लैब ऑटोमेशन सिस्टम स्थापित करने के लिए निविदा दस्तावेज को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जा रही है। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट, शल्य चिकित्सा उपकरण, एफइएसएस एंडोस्कोपी यूनिट, मल्टीपैरा मॉनिटर्स और अन्य उपकरणों की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई है और लगभग 1,110 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, ट्रॉमा सेंटर, कैंसर डे केयर, चिकित्सा महाविद्यालयों और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों सहित पूरे राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत किया गया है। जाइका के सहयोग से राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 1,710 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए 1,617 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 19:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: धनीराम शांडिल बोले- हमीरपुर, टांडा और चमियाना में हाईटेक लैब ऑटोमेशन सिस्टम लगेगा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #DhaniramShandil #SubahSamachar