Noida News: मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज नोएडा। सेक्टर-5 में रहने वाले एक शख्स ने दंपती पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि मारपीट में उसका हाथ टूट गया। इस मामले में कोतवाली फेज-1 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-5 स्थित जेजे कालोनी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पड़ोस में रहने वाले अमलेश सिंह उर्फ सुमन सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा देवी पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तब दंपती ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें उनका हाथ टूट गया। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sfdg



Noida News: मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज #Sfdg #SubahSamachar