Noida News: सोसाइटी में बीच मंजिल पर रुकी गई लिफ्ट
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के टावर-जे में बुधवार को एक लिफ्ट बीच मंजिल पर रुक गई, जिससे एक निवासी कुछ देर तक उसके अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आत्माराम राठौर ने बताया कि वह लिफ्ट से जा रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट दो मंजिलों के बीच रुक गई। उन्होंने कहा कि वह लिफ्ट में करीब 11 मिनट तक फंसे रहे और लिफ्ट में लगे इमरजेंसी अलार्म और इंटरकॉम के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें तत्काल जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा खटखटाने पर कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई और उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया। घटना के बाद निवासियों ने लिफ्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 18:59 IST
Noida News: सोसाइटी में बीच मंजिल पर रुकी गई लिफ्ट #Fgds #SubahSamachar
