Noida News: साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में मॉर्निंग वॉक के दौरान साइकिल सवार एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पूनम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जून 2026 की सुबह पति हरीश चंद्र साइकिल लेकर घूमने निकले थे। जब वह जयपुरिया स्कूल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही कार के चालक साहब सिंह ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल को तत्काल सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:47 IST
Noida News: साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर #Gfds #SubahSamachar
