Noida News: सवारी बैठाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित परी चौक गोलचक्कर पर पुलिस चौकी के समीप सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच हाथापाई हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक शुकवार दोपहर को परी चौक क्षेत्र में सवारी बैठाने को लेकर कार सवार कुछ लोगों और अन्य व्यक्तियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। वहीं मामले में पुलिस मीडिया सेल का कहना है कि लाठी-डंडे चलने जैसी कोई बात नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fdg



Noida News: सवारी बैठाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट #Fdg #SubahSamachar