Noida News: लिफ्ट देने का झांसा देकर युवक की बाइक लेकर फरार
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कासगंज निवासी मुकेश वर्तमान में धूम मानिकपुर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की रात वह अपनी पल्सर बाइक से ग्राम सुत्याना की ओर जा रहे थे। कस्बा सूरजपुर के पास सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने उनसे भंगेल तक छोड़ने का अनुरोध किया। मानवता के नाते मुकेश ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में तीनों ने सिगरेट भी पी थी। गांव सुत्याना से पहले सीआरपीएफ कैंप के पास मुकेश जब पेशाब करने के लिए रुके। उसी दौरान दोनों युवक उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:22 IST
Noida News: लिफ्ट देने का झांसा देकर युवक की बाइक लेकर फरार #Fgsd #SubahSamachar
