Noida News: कार चालक ने डिलीवरी बाॅय की बाइक में मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख में एक कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-2 निवासी जतिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई लवकुश आगरा का रहना वाला है। वह जोमैटो में डिलीवरी बाॅय है। वह हनुमान मंदिर गोल चौराहा से कंपनी की डिलीवरी देने अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक कार के चालक यश तोमर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि वह नशे में था। हादसे में उसके पैर, सिर, कान और कंधों पर गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: कार चालक ने डिलीवरी बाॅय की बाइक में मारी टक्कर #Fgds #SubahSamachar