Noida News: कंपनी से लाखों का सामान चोरी
ग्रेटर नोएडा। साइट-4 स्थित मंगलम आर्ट्स कंपनी में चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। कंपनी के मालिक अमर चौबे की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी कंपनी मंगलम आर्ट्स में 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर कंपनी परिसर में घुसे और इन्वर्टर बैटरी, तीन ग्राइंडर मशीनें, एक वेल्डिंग मशीन, दो मोटर, लोहे का सामान और वायर वेल्डिंग सहित कई कीमती उपकरण चुरा ले गए। कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। घटना के समय गार्ड मौके से नदारद था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 13:43 IST
Noida News: कंपनी से लाखों का सामान चोरी #Gfds #SubahSamachar
