Noida News: खड़े ट्रक में जा घुसा दूध का कैंटर, चालक की मौत

खड़े ट्रक में जा घुसा दूध का कैंटर, चालक की मौत नोएडा। सेक्टर-58 क्षेत्र में दिल्ली- मेरठ राजमार्ग पर बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में दूध के कैंटर चालक की जान चली गई। एनआईबी चौकी के पास सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर जा घुसा। टक्कर के बाद चालक कैंटर में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हापुड़ निवासी पवन (30) दूध का कैंटर लेकर हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बुधवार सुबह एनआईबी चौकी के नजदीक पहुंचने पर उनका कैंटर सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद पवन को कैंटर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: खड़े ट्रक में जा घुसा दूध का कैंटर, चालक की मौत #Gfds #SubahSamachar