Noida News: किशोरी को ले जाने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एक कॉलोनी से 16 वर्षीय किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर ले गए। किशोरी के पिता ने युवकों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ नगर की एक कॉलोनी में रहती है। किशोरी को 23 जून को युवक बहला फुसलाकर घर से बुलाकर ले गए। जब किशोरी वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। जानकारी मिलने पर जब किशोरी के पास फोन किया तो बताया कि वह दो युवकों के पास है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में किशोरी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfsd



Noida News: किशोरी को ले जाने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #Gfsd #SubahSamachar