Sonipat News: डीएफएससी की टीम ने जब्त किए 48 सिलिंडर, दो पर एफआईआर

माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी, भंडारण और व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए लगातार छापा डाल रही है। डीएफएससी विंशेल सहरावत ने बताया कि टीम ने छापेमारी करते हुए कल और आज में 119 सिलिंडर जब्त किए हैं। बुधवार को टीम ने खरखौदा के सैदपुर में एक दुकान से 28 सिलिंडर बरामद किए। गैस की कालाबजारी करने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह टीम ने राई में भी छापा डालकर 20 सिलिंडर जब्त करते हुए संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला में डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहां लोग डीजल, पेट्रोल या रसोई गैस से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0130-2221590 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं गैस आपूर्ति में कोई अनियमितता नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से सिलिंडरों का संग्रह न करें। कालाबाजारी करने वालों के साथ टीम सख्ती से पेश आएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: डीएफएससी की टीम ने जब्त किए 48 सिलिंडर, दो पर एफआईआर #DFSCTeamSeized48Cylinders #FIRAgainstTwo #SubahSamachar