Noida News: संपत्ति विवाद में दो महिला समेत 5 पर केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में हैबतपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हैबतपुर निवासी अब्दुल गनी ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके परिवार की करीब 230 वर्ग गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। संपत्ति उसके पिता के नाम थी और जो उनके निधन के बाद वारिस के नाम आ गई। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे पक्ष के नाम कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप शालो, शीशा, बृजेश समेत अन्य लोगों पर लगाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:06 IST
Noida News: संपत्ति विवाद में दो महिला समेत 5 पर केस दर्ज #Fgds #SubahSamachar
