Noida News: सौतन को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने गला घोंटकर मारा था

- याकूबपुर में पांच अक्टूबर को कमरे में मिला था महिला का शव - पुलिस ने शीला को सेक्टर-88 से गिरफ्तार कियासंवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में पांच अक्टूबर को हुई मनीषा की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी शीला कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शीला ने पति नितिन के मनीषा से प्रेम संबंध होने के कारण ईर्ष्या में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों महिलाएं याकूबपुर में एक ही कमरे में रह रही थीं। वारदात के बाद से आरोपी फरार थी। पुलिस ने उसे सेक्टर-88 स्थित बीपीएल कट के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, पांच अक्टूबर को याकूबपुर गांव में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान कासगंज निवासी मनीषा के रूप में हुई। मकान के केयरटेकर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पति के कहने पर प्रेमिका के साथ रहने लगी थी पत्नी : पुलिस पूछताछ में शीला ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को नितिन के साथ हुई थी। उसके पति के मनीषा से प्रेम संबंध थे। पति के कहने पर वह मनीषा के साथ एक ही कमरे में रहने लगी थी। मनीषा के साथ रहने के कारण वह उससे ईर्ष्या करने लगी थी। इसी वजह से उसने मनीषा को रास्ते से हटाने का फैसला किया।पति के कासगंजजाने पर बनाई हत्या की योजना : पुलिस के मुताबिक, चार अक्टूबर को नितिन अपनी गाड़ी लेकर कासगंज स्थित आरटीओ कार्यालय गया था। इसके अगले दिन पांच अक्टूबर को शीला ने मनीषा का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शीला कुमारी की उम्र करीब 24 वर्ष है। वह मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के नगला सहजन गांव की रहने वाली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: सौतन को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने गला घोंटकर मारा था #Gfds #SubahSamachar