Noida News: नकली गीजर बेचने के आरोप में कारोबारी पर केस, 27 वाटर हीटर जब्त

नकली गीजर बेचने के आरोप में कारोबारी पर केस, 27 वाटर हीटर जब्तनोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी के मामले में एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के कब्जे से क्रॉम्पटन कंपनी के नाम से बेचे जा रहे 27 वाटर हीटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, मुंबई स्थित एक निजी जांच एजेंसी के रीजनल हेड शाहबाज आलम ने शिकायत दी कि उन्हें क्रॉम्पटन ग्रीव्स इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार प्राप्त है। शिकायत के आधार पर 15 जुलाई की शाम टीम ने सेक्टर-72 पुलिस चौकी के सामने स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम से क्रॉम्पटन ब्रांड के नाम पर रखे गए 25 लीटर और 15 लीटर क्षमता वाले 27 वाटर हीटर मिले। टीम ने दोनों श्रेणियों से एक-एक गीजर का नमूना लेकर सील किया और शेष 25 गीजर पुलिस की मौजूदगी में जब्त कर लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बरामद उत्पाद नकली हैं और कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए बेचे जा रहे थे। पुलिस ने हमीरपुर निवासी योगेंद्र राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जब्त किए गए वॉटर हीटर की तकनीकी जांच कराई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Dsfg



Noida News: नकली गीजर बेचने के आरोप में कारोबारी पर केस, 27 वाटर हीटर जब्त #Dsfg #SubahSamachar