Noida News: 11.76 लाख रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

11.76 लाख रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्जनोएडा। एक निजी कंपनी के अधिकारी ने तमिलनाडु की एक इंजीनियरिंग कंपनी के निदेशकों और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने उप-अनुबंध (सब-कॉन्ट्रैक्ट) दिलाने के नाम पर 11.76 लाख रुपये लेने के बाद भी काम शुरू नहीं किया। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी विकास मिश्रा ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह एक निजी कंपनी में कंट्री हेड के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2024 में उनकी कंपनी को यूएई की एक कंपनी से एक प्रोजेक्ट मिला था। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इंजीनियरों की आवश्यकता थी। इसी दौरान तमिलनाडु की एक इंजीनियरिंग कंपनी के निदेशकों से संपर्क हुआ। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी कंपनी को विदेशी कंपनियों के प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव है और वह इस काम को आसानी से पूरा कर सकती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच 10 अप्रैल 2025 को उप-अनुबंध हुआ। अनुबंध की शर्तों के तहत 11 लाख 76 हजार 450 रुपये की अग्रिम राशि आरोपी कंपनी को दे दी गई। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने काम शुरू करने में टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि 18 जून 2025 को वह अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निठारी गांव के पास एक काली कार में सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया और कहा कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: 11.76 लाख रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज #Fgds #SubahSamachar