Noida News: नई आरडब्ल्यूए को डिप्टी रजिस्ट्रार ने किया पंजीकृत
अमर उजाला प्रभाव ::-चुनाव के 15 दिन बीतने के बाद भी हो रही थी लेट लतीफी-अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा तो पंजीकृत हुआ आरडब्ल्यूए माई सिटी रिपोर्टरनोेएडा। डिप्टी रजिस्ट्रार ने आखिरकार चुनाव के 15 दिन बाद गरिमा विहार की आरडब्ल्यूए को पंजीकृत कर लिया। नई टीम पिछले कई दिनों से इस समस्या से जूझ रही थी, अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया तो अधिकारी हरकत में आए। बता दें, एक जुलाई को सेक्टर 35 स्थित गरिमा विहार सोसाइटी में विधिवत चुनाव संपन्न होने के बाद नए अध्यक्ष-सचिव समेत पूरी कार्यकारिणी चुन ली गई। लेकिन करीब 15 दिन बीतने के बाद भी उन्हें डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से पंजीकृत नहीं किया गया। जब इस खबर को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो खबर का संज्ञान लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोमवार को ही नई टीम को पंजीकृत होने का दस्तावेज आरडब्ल्यूए को सौंपा। इसके बाद नई टीम ने अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 दिनों से सिर्फ इसी दस्तावेज के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार के दफ्तर का चक्कर काट रहे थे। किसी न किसी बात का हवाला देकर उनके पंजीकरण को टाल दिया जा रहा था। हालांकि डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से आरडब्ल्यूए पंजीकृत होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:03 IST
Noida News: नई आरडब्ल्यूए को डिप्टी रजिस्ट्रार ने किया पंजीकृत #Gsdf #SubahSamachar
