Noida News: बंद पड़े 17 सार्वजनिक शौचालय खुले, 100 अगले दो हफ्ते में खुलेंगे
- प्राधिकरण ने शाैचालयों की देखरेख का जिम्मा निजी एजेंसियों का साैंपा हेमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। शहर में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों के ताले अब खुलने लगे हैं। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर 17 सार्वजनिक शौचालय सुविधाओं के साथ खोल दिए गए। आगे 100 से ज्यादा शौचालय दो हफ्ते में खुलेंगे। प्राधिकरण ने शौचालय की देखरेख व संचालन का जिम्मा बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर निजी एजेंसियों को सौंपा है। अब एजेंसी की ही जिम्मेदारी सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने, टूट-फूट सुधार कर सुविधाओं के साथ संचालन करवाने की है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि सभी शौचालय सुबह 6 से शाम 10 बजे तक खुलवाए जाने के निर्देश हैं। इसके साथ ही एजेंसी को शौचालय पर केयरटेकर की तैनाती भी करनी जरूरी होगी। बुधवार को सेक्टर-102, 52, 33, 35, 78, 82, 34, 77 व अन्य जगहों के शौचालय खुलवाकर प्राधिकरण ने संचालन शुरू करवाया। प्राधिकरण ने 150 शौचालय देखरेख और संचालन के लिए अगले 10 साल के लिए एक निजी एजेंसी को सौंप दिए गए हैं। इस समयावधि में एजेंसी प्राधिकरण को 90 करोड़ रुपये का राजस्व भी देगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:54 IST
Noida News: बंद पड़े 17 सार्वजनिक शौचालय खुले, 100 अगले दो हफ्ते में खुलेंगे #Gfd #SubahSamachar
