Noida News: घर से नकदी व लाखों की ज्वेलरी चोरी

नोएडा। सेक्टर- 52 में रहने वाली एक महिला के घर से नकदी व कीमती सामान चोरी हो गया। महिला ने घरेलू सहायिका पर चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर 52 में रहने वाली विद्या जैन ने पुलिस से शिकायत की है कि जनवरी 2026 में चांदनी नाम की महिला को काम पर रखा था। एक हफ्ते से घरेलू सहायिका चांदनी काम पर नहीं आ रही है। फोन करने पर कोई कारण भी नहीं बता रही है। चांदनी पर शक होने पर विद्या ने कमरे का बेड खोलकर देखा तो उसमें रखा मोबाइल, 10 हजार रुपये व कपड़े चोरी थे। उन्होंने सामान को आसपास ढूंढा, लेकिन सामान नहीं मिला। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी घरेलू सहायिका का पता लगा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sfgd



Noida News: घर से नकदी व लाखों की ज्वेलरी चोरी #Sfgd #SubahSamachar