Noida News: ग्रेटर नोएडा जोन के 28 चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा जोन के 28 चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थाना नॉलेज पार्क में तैनात उपनिरीक्षक रीगल कुमार को बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अधीन आने वाली परी चौक चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। थाना बीटा-2 में तैनात उप निरीक्षक अमर पाल सिंह को नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अधीन आने वाली अंसल प्लाजा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। बीटा-2 थाने में तैनात ही राजा हर्षवर्धन को कासना कोतवाली क्षेत्र के अधीन आने वाली साइट-5 चौकी का इंचार्ज व हिमांशु पटेल को जिम्स चौकी का इंचार्ज व परी चौक चौकी के इंचार्ज सन्नी कुमार को जेवर कोतवाली क्षेत्र के अधीन आने वाली जेवर कस्बा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: ग्रेटर नोएडा जोन के 28 चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में फेरबदल #Gfds #SubahSamachar