Noida News: पीजी से चार लैपटॉप और तीन मोबाइल चोरी

नोएडा। सेक्टर-100 स्थित एक पीजी में रहने वाली तीन छात्राओं के कमरे से चार लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीजी में रहने वाली रिंकी राजपूत ने सेक्टर-39 थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 22 जून की सुबह सफाई के दौरान उनके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे में दाखिल हुआ और वहां रखा सामान समेटकर फरार हो गया। चोर चार लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद ले गया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: पीजी से चार लैपटॉप और तीन मोबाइल चोरी #Fgds #SubahSamachar