Noida News: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने वैदपुरा गांव में हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपी मनीष को शुक्रवार को सेक्टर-10 सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। वैदपुरा गांव में 20 मई को दीपक नागर (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक कंपनी में जा रहा था। घटना को बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार #Gfds #SubahSamachar