Tehri News: मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नई टिहरी /चंबा /नैनबाग शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। सिद्धपीठ सुरकंडा, चंद्रबदनी, कुंजापुरी, नवदुर्गा मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर तिसरियाणा भंडार, सनातन धर्म शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर नई टिहरी में शैलीपुत्र की पूजा अर्चना की गई। घरों में कलश स्थापित कर हरियाली बोई गई। सिद्धपीठों और शक्ति पीठों में ढोल-दमाऊं से देवी का आह्वान किया। दूसरी ओर, टीएचडीसी की पहल पर भागीरथीपुरम में शारदीय नवरात्र पर पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया। भागीरथीपुरम में कलश स्थापित कर हरियाली बोई गई। नवरात्र के दौरान सामुदायिक मिलन भागीरथीपुरम में टीएचडीसी की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर टिहरी कॉम्पलेक्स के मुख्य महाप्रबंधक आरआर सेमवाल, महाप्रंधक पुनर्वास विजय सहगल, एसके साहू, मोहन सिंह श्रीस्वाल, मनवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।इधर, भिलंगना के ज्वालामुखी मंदिर तिसरियाणा भंडार देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सर्वेश्वर भट्ट, प्रधान शिवानी भट्ट, सोहन लाल रतूड़ी, हर्षवधन भट्ट आदि मौजूद रहे। उधर, नैनबाग के मां भद्रकाली मंदिर वियोगी में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर में हरियाली बोई गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु #DevoteesThrongedTemplesToWorshipGoddessShailaputri. #SubahSamachar