Aligarh News: मेरी अंखियों के सामने ही रहना ओ शेरावाली जगदंबे...

कहीं हाथ जोड़े मां की आराधना करते श्रद्धालु, कहीं भजनों पर झूमते भक्त और कहीं संगीत की मधुर धुनों पर तालियां बजाकर थिरकते युवा। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय का क्रीड़ास्थल शुक्रवार रात मशहूर भजन गायक दीपक लक्खा की प्रस्तुतियों पर भक्ति में सराबोर हो गया।श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित माता की चौकी में भजन गायक दीपक लक्खा व गायिका कीर्ति कौशिक ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे। बीच-बीच में गूंजते जय माता दी के जयकारों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया।गायक कीर्ति कौशिक ने मां तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है मां.., शेर पर चढ़ के आजा मैया., झोली भर दे मैया., बोलते चलो, बोलते चलो, जय माता दी बोलते चलो जैसे कई भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंच पर आए चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक लक्खा ने मेरी अंखियों के सामने ही रहना ओ शेरावाली जगदंबे,मैया का चोला है रंगला,प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां ..जैसे कई भजन सुनाए।भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिला श्रद्धालुओं ने डांडिया और गरबा नृत्य किया। माता के भक्तों ने फूलों के साथ होली खेली। आज बिरज में होली रे रसिया.की प्रस्तुति पर श्रद्धालु आनंद में डूब गए। मंत्रोच्चारण के बीच हुआ पूजनकार्यक्रम में मुख्य यजमान सुनील अग्रवाल, सुभाष गुप्ता लिटिल और विष्णु भैया ने माता रानी की पूजा-अर्चना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रघुराज सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल ने भी माता के दरबार में पहुंचकर पूजन किया। महंत पंडित मनोज मिश्रा, आचार्य सौरभ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया।ये रहे मौजूदमौके पर श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति के संस्थापक संयोजक संजीव वार्ष्णेय वैभव, अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, महामंत्री संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, संयोजक रोहित पीतल, भुवनेश वार्ष्णेय, सुमित गोटेवाल, सुमित, निखिल वार्ष्णेय, राज नारायण सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news Lakkha



Aligarh News: मेरी अंखियों के सामने ही रहना ओ शेरावाली जगदंबे... #AligarhNews #Lakkha #SubahSamachar