Delhi NCR News: शीला दीक्षित की प्रतिमा लगाने की मांग, देवेंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की स्मृति में विधानसभा परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया है। मंगलवार को शीला दीक्षित की 88वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान यह जानकारी दी गई।देवेंद्र यादव ने पत्र में कहा कि शीला दीक्षित ने अपने कार्यकाल में दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने याद दिलाया कि शीला दीक्षित ने ही पूर्व मुख्यमंत्रियों की पुण्यतिथि पर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी। कांग्रेस ने मांग की है कि अब उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर भी सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।पत्र में लाड़ली योजना, एमसीडी में महिलाओं को 50% आरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे उनके ठोस कदमों का उल्लेख किया गया है। इस दौरान शीला दीक्षित की पुत्री लतिका दीक्षित, पूर्व मंत्री किरण वालिया और अनिल भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: शीला दीक्षित की प्रतिमा लगाने की मांग, देवेंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र #DevendraYadavWroteALetterToTheSpeakerOfTheAssemblyDemandingTheInstallationOfAStatueOfSheilaDikshit. #SubahSamachar